फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man died in a collision between two bikes

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

Mon, 01 Mar 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision between two bikes
ऊंज। थाना क्षेत्र के नवधन मोड़ के पास रविवार की रात नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में एक बाइक चालक जय प्रकाश बिंद (36) निवासी रामकिशुनपुर बसहीं की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकिशुनपुर बसही गांव निवासी जय प्रकाश हंडिया स्थित एक प्राइवेट कंपनी के अधिकारी की कार चलाता था। वह प्रतिदिन की तरह रविवार की रात नौ बजे ड्यूटी कर बाइक से लौट रहा था। इसी समय जैस ही वह नवधन मोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रही एक बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इससे वह सड़क के किनारे नाले पर बनाए गए दीवाल से टकरा गया जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

घटना के बाद आनन फानन में क्षेत्रीय लोगों ने उसे वहिदानगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे घर में अकेले कमाने वाला व्यक्ति होने की वजह से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर ब्रम्हर्षि आश्रम के महंत तारकशरण महाराज मृतक के परिवार वालों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश आश्रम से जुड़ा था। उसका आश्रम के लोगों से काफी लगाव हो गया था। बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य दिक्कतों में आश्रम की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed