{"_id":"67f773ea1893f2dfc90a8562","slug":"a-woman-jumped-into-a-pond-with-three-innocent-children-causing-uproar-a-case-of-jaddopur-village-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सांस की मौत से तनाव में थी बहू, उठाया खौफनाक कदम, तालाब में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सांस की मौत से तनाव में थी बहू, उठाया खौफनाक कदम, तालाब में लगाई छलांग
Thu, 10 Apr 2025 01:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:01 PM IST
सार
जद्दोपुर गांव में हृदय विदारक हादसा सामने आया। तीन मासूमों के साथ महिला ने तालाब में छलांग लगा दी। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। एक बच्चे का शव बरामद हो गया है और बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
शव की तलाश करती पुलिस, पानी में उतरे गोताखोर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जनपद के दुर्गागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जद्दोपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की रहने वाली अन्नू देवी (35) अपने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
फिलहाल केवल एक बच्चे का शव उतराया मिला है। पुलिस और गोताखोरों की टीम जाल लगाकर अन्य की तलाश कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण तालाब के पास जमा हो गए। अन्नू देवी अपने परिवार के साथ मुंबई रहती है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले वह अपने सास चमेलिया देवी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर आई थी। बताया जा रहा है कि सास की मौत के बाद से ही अन्नू गहरे सदमे में थीं। परिजन बताते हैं कि वह अक्सर रोते हुए कहती थीं, अब किसके सहारे जियूंगी? बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने तीन बच्चे बेटी दीक्षा (8), बेटे सूर्यांश (6) और दिव्यांश (3) के साथ गांव के तालाब पर पहुंची और छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सुबह होने पर दिव्यांश का शव तालाब में उतराया मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि पारिवारिक तनाव या मानसिक अवसाद इस घटना की वजह हो सकता है, पर अभी तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हुई है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।