फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A truck came in the raid, a sealing agent

छापे में एक ट्रक आंटा सीज, आढ़त सील

Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
A truck came in the raid, a sealing agent
भदोही। कोरोना वायरस को लेकर बुधवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो रहे लाकडाऊन के मद्देनजर मंगलवार को बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। इससे आटा, दाल और प्याज, आलू के भाव एकाएक चढ़ गए। इसकी भनक प्रशासन को लगते ही उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बाजार में सघन छापेमारी की। इस दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में आटा सीज कर एक आढ़त का गोदाम सील कर दिया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने बताया कि लाक डाऊन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहें आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सूचना मिली थी कि बाजार में कुछ लोग आटा, दाल, चावल का भंडारण कर रहे हैं जिसे आने वाले दिनों में ऊंचे दाम में बेचा जाएगा। इसको देखते हुए ठकुरा रोड गल्ला मंडी में सघन छापेमारी कर मिले एक ट्रक भरा आटा चालक सहित सीज कर दिया गया। इसके अलावा एक आढ़त के स्टाक की जांच के लिए आढ़त में ताला लगाकर सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि ट्रक को कोतवाली भेज कर जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश है कि संकट की घड़ी में गरीबों को कोई दिक्कत न हो। जरूरी सामानों की कीमतें न बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed