फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A new hostel will be built in KNPG College by spending five crores

पांच करोड़ खर्च कर बनेगा केएनपीजी कॉलेज में नया छात्रावास

Thu, 02 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
A new hostel will be built in KNPG College by spending five crores
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर के निष्प्रयोज्य हो चुके आर्यभट्ट और भाष्कर छात्रावास की जमीन पर नया भवन बनाया जाएगा। कॉलेज प्रशासन की तरफ से नए छात्रावास भवन के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की गई है। मंजूरी मिलने पर छात्रावास भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सूबे के नामी-गिरामी महाविद्यालयों में शामिल काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना आजादी के बाद 1952 हुई थी। उस दौरान पूर्वांचल में गिने-चुने ही कॉलेज थे। इस कॉलेज में मिर्जापुर, सोनभद्र तक के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते थे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए ज्ञानपुर के हास्टल चौराहे के समीप भाष्कर और आर्यभट्ट छात्रावास बनाए गए थे। करीब तीन से चार दशक गुजर गए, लेकिन इनकी मरम्मत नहीं की गई। इससे छात्रावास भवन जर्जर हो गए हैं। इसके चलते कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को किराए के कमरे में रहना पड़ता है। छात्रावास की टूटी खिड़की, दरवाजे और गंदगी के कारण अब उधर कोई रुख नहीं करता है। स्थिति यह है कि वहां कोई दिन में भी जाने से कतराता है। तीन साल पूर्व कॉलेज प्रशासन ने उसे निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया था। अब नए सिरे से छात्रावास भवन के निर्माण के लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की गई है। इससे छात्रों को कम दर पर ठहरने की व्यवस्था होने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने बताया कि आर्यभट्ट और भाष्कर छात्रावास परिसर में एक तीन मंजिला छात्रावास भवन बनाने का प्रस्ताव है। जिसमें 50-50 कमरे हर मंजिल पर होंगे। जिससे उन कमरों में करीब 900 छात्रों के ठहरने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि अगर प्रस्ताव मंजूर हो गया तो जुलाई-अगस्त तक कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उधर, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, बीएड के कुल नौ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कॉलेज परिसर में छात्राओं के लिए आंबेडकर छात्रावास बना है। हालांकि उसकी क्षमता कम है। छात्रों के लिए कॉलेज का छात्रावास नहीं होने से यहां पढ़ने वाले छात्रों को किराए के कमरों में रहना पड़ता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बजट का समायोजन करने में काफी दिक्कत होती है। प्राचार्य डॉ.पीएन डोंगरे का कहना है कि नए छात्रावास के निर्माण के लिए पांच करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। ज्ञानपुर विधायक से मिलकर भी छात्रावास निर्माण पर चर्चा की जाएगी। ताकि शासन तक बात पहुंचे। छात्रावास बनने से छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed