फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A meter in 24 hours to raise the water level of the Gang

24 घंटे में एक मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर 

Thu, 07 Jul 2016 01:40 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 07 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुजरे 24 घंटे के दौरान गंगा के जलस्तर में लगभग एक मीटर की वृद्धि हो गई है। बुधवार को सीतामढ़ी में जलस्तर 67.110 मीटर दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पूर्व यह आंकड़ा 66.310 मीटर था। सुबह चार सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर शाम तक एक सेमी. की रफ्तार पर आकर ठहर गया। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। 
विज्ञापन

इस वर्ष गंगा का न्यूनतम जलस्तर 64.360 मीटर था। तीन दिन की बरसात के बाद मंगलवार को इसमें लगभग दो मीटर की बढ़ोतरी हो गई। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी स्थित कार्यालय ने मंगलवार को जलस्तर 66.310 दर्ज किया था। बुधवार को जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई। सुबह गंगा का जलस्तर चार सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। हालांकि शाम छह बजे तक जलस्तर बढ़ने की रफ्तार एक सेमी. प्रतिघंटे हो गई। केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर बुधवार की शाम को जलस्तर 67.110 दर्ज किया गया। तेजी से ऊपर आती गंगा के रुख से किनारे के गांवों के लोग सहम गए हैं। उनका कहना है कि यही हाल रहा तो जल्द ही कटान भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed