फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A glimpse of folk culture was seen at the Sawan Mahotsav

Bhadohi News: सावन महोत्सव में दिखी लोक संस्कृति की झलक

Sat, 22 Aug 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of folk culture was seen at the Sawan Mahotsav
सावन महोत्सव में जुटी महिला महाविद्यालय औराई की छात्राएं और ​शि​क्षिकाए। संवाद
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को सांस्कृतिक समिति की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। परिसर हरे रंग-बिरंगे परिधानों, लोक संस्कृति और छात्राओं के उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। राखी प्रतियोगिता में खुशी मौर्या प्रथम, गुंजन द्वितीय और शिवानी यादव तृतीय स्थान पर रही। लोक गीत में मुस्कान उपाध्याय प्रथम, सावनी द्वितीय और काजल यादव तिसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा क्षेत्रीय अधिकारी मिर्जापुर मंडल प्रो. रमोद कुमार रहे। उन्होंने कहा सावन महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को सहेजने का एक सशक्त माध्यम है। छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता, लोकगीत, राखी निर्माण प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों किए गए। लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने सावन के उल्लास को और भी जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक अधिकारी के रूप में डॉ.अमरनाथ जैन, डॉ.प्रभात कुमार पांडेय, डॉ.श्वेता त्रिपाठी, डॉ.प्रज्ञा वर्मा, सुचिता वर्मा रहे। इसके पूर्व प्राचार्य प्रो. रीना सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed