फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A flurry of inauguration and foundation stone laying, work worth Rs 30 crore will be pending

Bhadohi News: लोकार्पण-शिलान्यास की झड़ी, लटकेंगे 30 करोड़ के काम

Sun, 17 Mar 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
A flurry of inauguration and foundation stone laying, work worth Rs 30 crore will be pending
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से चंद घंटे पहले तक कालीन नगरी में लोकार्पण, शिलान्यास एवं अनावरण की झड़ी लग गई। शनिवार को दोपहर में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने करीब 65 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, हालांकि आचार संहिता प्रभावी होने से करीब 30 करोड़ के काम शुरू नहीं हो सकेंगे। अब पुलिस एवं प्रशासनिक अमला चुनावी मोड में आ जाएगा।
विज्ञापन

होली से पहले आचार संहिता लगने की भनक लगते ही मार्च के शुरूआत से ही जिले में लोकार्पण और शिलान्यास की बहार से आ गई। एक से 15 मार्च तक स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, सिंचाई, पंचायत राज समेत विभिन्न विभागों के करीब 25 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। शनिवार को आचार संहिता लगने से चंद घंटे पूर्व भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने 47 करोड़ से अधिक के काम का लोकार्पण जबकि 17 करोड़ से अधिक के काम का शिलान्यास किया। 16 दिनों में कुल 90 करोड़ की 100 से अधिक परियोजनाएं आम जनता को समर्पित एवं शुरू की गई, हालांकि कई कार्यों का बजट न होने से अभी शुरू नहीं हो सकी। आचार संहिता लगने से शिलान्यास की गई परियोजनाएं शुरू नहीं हो सकेंगे। आंकड़ो पर नजर डालें तो करीब 30 करोड़ के काम चुनाव के कारण रूक जाएंगे। अब तक एकाध कार्य की शुरूआत हो सकी है, जबकि ज्यादातर स्थानों पर सिर्फ शिलापट्ट लगाकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में कब से काम शुरू होगा और कब पूरा होगा यह भविष्य के गर्भ में है। ताजा मामला सुरियावां से अभियां जाने वाले मार्ग का है। करीब 20 दिन पूर्व उक्त मार्ग का शिलान्यास किया गया, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका। यही हाल औराई के द्वारिकापुर में 10 दिन पूर्व शिलान्यास हुए कार्य का है। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में जो काम चल रहे हैं वह पूर्ववत चलेंगे जबकि हाल में जिनका शिलान्यास किया गया है वह नहीं शुरू होंगे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
65.34 करोड़ के कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
ज्ञानपुर। विकास भवन पर शनिवार को आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने 47.47 करोड़ की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जबकि 17.87 करोड़ की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किया। इसमें यूपी सिडको की तीन, यूपीपीसीएल का चार, यूपी सीएलडीएफ के तीन, सीएनडीएस के तीन, जल निगम के दो, लोक निर्माण का 22, बीडा का दो, नगर पंचायत घोसियां का आठ, खमरिया का 12 शामिल रहा। इस मौके पर सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, एक्सईएन जैनूराम आदि रहे।
-----------------------
इनसेट
आमजन सुविधाओं से होंगे वंचित
ज्ञानपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने से जिले में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस और आरोग्य मेला नहीं होगा। जिससे आने वाले दो से सवा दो महीने तक इसके आयोजन पर भी रोक रहेगी। सीडीओ ने बताया कि चुनाव खत्म होने के बाद शासन के निर्देश पर इसकी दुबारा से शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed