फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A farmer was fined five thousand rupees for burning stubble.

Bhadohi News: पराली जलाने पर एक किसान पर लगाया पांच हजार रुपये का जुर्माना

Wed, 26 Nov 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A farmer was fined five thousand rupees for burning stubble.
जिले में फसल अवशेष (पराली) जलाने वालों पर प्रशासन ने सख्ती शुरु कर दी है। मंगलवार को पराली जलाने पर वेदपुर के एक किसान पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं डीघ के गुलौरी गांव में कृषि विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की। किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया।
धान की कटाई हार्वेस्टर से कराने के बाद किसान गेहूं की बोआई की जल्दी में फसल के अवशेष जलाना शुरु कर देते हैं। पिछले दो से तीन दिनों में कई स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे वेदपुर के पास पराली जलाने का मामला सामने आया। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार ज्ञानपुर भागीरथी, भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्रा और राजस्व लेखपाल रजनीश मिश्र वेदपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां बड़ी मात्रा में पराली जलाई जा रही थी। टीम ने किसान को फटकार लगाते हुए पांच हजार का जुर्माना लगाया।
मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह टीम संग डीघ के गुलौरी और ज्ञानपुर के भिदिउरा गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुलौरी में सरपत आदि जलाने की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर रोक है।

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि पराली को न जलाएं। इससे पर्यावरण के साथ ही भूमि को नुकसान होता है। अल्टीमेटम दिया कि अगर पराली जलाई गई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed