{"_id":"5f0214808ebc3e42f31aebc1","slug":"a-factory-filled-with-rain-water-millions-of-carpets-ruined-bhadohi-news-vns5341601199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी से लबालब कल-कारखाने,लाखों की कालीन बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी से लबालब कल-कारखाने,लाखों की कालीन बर्बाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सर्रोई। जिले में ध्वस्त हो चुकी जलनिकासी की व्यवस्था में सुधार न हो पाने के कारण बारिश का पानी अब कहर ढाना शुरु कर दिया है। शनिवार की शाम हुई तेज बारिश से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लिंक-संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। कल-कारखानों, विद्युत उपकेंद्रों में पानी भर जाने से नुकसान भी हो चुका है। कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा जाने से गांवों में अंधेरा छा गया है।
सर्रोई क्षेत्र के कैथीपुर स्थित कालीन कारखाने में पानी पहुंच जाने से लगभग 8 लाख रुपए की कालीन पानी की जद में आकर बर्बाद हो गई। कारखाना संचालक मकसूद अली ने कहा कि क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण समस्या आ रही है। बरसात के पहले ही नाला और नालियों की सफाई करा दी गई होती तो नुकसान से बचा जा सकता था। यह कोई नई समस्या नहीं है पूर्व के दिनों में उक्त बर्बादी का दंश लोग झेल चुके हैं। कालीनों को सुखाने के लिए पूरे दिन मेहनत करनी पड़ रही है, बावजूद इससे राहत न मिलना लाचारी बन रही है। यदि प्रशासन की ओर से ओवरफ्लो हो रही नालियों की सफाई, अर्धनिर्मित नालों का कार्य पूरा करा दिया जाय तो काफी हद तक बारिश के पानी से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। उपकेंद्र सुरियावां में भारी जलजमाव होने के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आपूर्ति व्यवस्था पर संकट मंडराना शुरु कर दिया है। वहीं मोढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक से होकर गुजरा ट्रैक भी पानी से डूबा रहा। गोपीगंज नगर, पड़ाव-ज्ञानपुररोड स्टेशन मार्ग, सूफीनगर-जंगीगंज स्टेशन मार्ग, औराई चौराहा, बाबूसराय बाजार, महाराजगंज बाजार, घोसिया बाजार, माधोसिंह बाजारों की हालत जलजमाव और कीचड़ से अत्यंत नाजुक बनी रही।
सीलन से दीवार गिरी,दो घायल
सरोई। भदोही कोतवाली क्षेत्र के प्रजापतिपुर में सीलन से रिहायशी घर की दीवार गिर गई और हृदयपट्टी में बिजली गिरने दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रजापतिपुर निवासी लोलई राम घर में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की शाम तेज बारिश से दीवार भरभरा कर गिर गई। शोरगुल मचाने पर जुटी भीड़ ने मलबे में फंसे परिवारों को बचाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। पीड़ित ललई राम ने जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई। हृदयपट्टी गांव निवासी आशाराम झुरु के रिहायशी घर के सामने बिजली गिरने से पत्थर की पटिया के चपेट में आए विकास (5), उदयलाल की पत्नी को चोट आई।
विज्ञापन
अमरेश-अब्दुल वहीद