फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A Daughter of the District Wins Councilor Election in Gujarat

Bhadohi News: जिले की बेटी ने गुजरात में जीता पार्षद चुनाव

Sat, 02 May 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A Daughter of the District Wins Councilor Election in Gujarat
गुजरात नगर निकाय का चुनाव जीती भदोही की निर्मला पाण्डेय। स्रोत स्वयं - फोटो : बहराइच में एक होटल पर पसरा सन्नाटा।
कौलापुर। गुजरात में हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने फिर शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें जिले की बेटी निर्मला पांडेय ने भी पार्षद के चुनाव में जीत दर्ज की है। उनकी जीत पर मायका बेरासपुर में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

अहमदाबाद नगर निगम के कुल 48 वार्डों की 192 सीटों में से 160 सीटें भाजपा के खाते में गईं। वार्ड नंबर 47 से गोपीगंज के बेरासपुर निवासी स्व. माता चरण मिश्रा की बेटी निर्मला पांडेय ने कांग्रेस की शाइस्ता बानो बुखारी को 11 हजार से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। निर्मला ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की है। उनके पति उद्धव पांडेय अहमदाबाद में व्यवसायी हैं। वे मूल रूप से मिर्जापुर जिले के निफरा गांव के निवासी हैं। निर्मला की जीत के बाद मायका बेरासपुर और ससुराल मिर्जापुर के निफरा में भी लोगों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। खुशी जताने वालों में अशोक मिश्रा, विजय मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्रा, अनिल मिश्रा, सचिन मिश्रा, मंगला मिश्रा, गणेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed