फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A cleanliness drive was conducted in the fair area, including the Ganga ghats.

Bhadohi News: गंगा घाट समेत मेला क्षेत्र में चला सफाई अभियान

Sun, 26 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A cleanliness drive was conducted in the fair area, including the Ganga ghats.
सीतामढ़ी में मेला क्षेत्र की साफ सफाई करते कर्मचारी।संवाद
डीघ ब्लॉक की नारेपार ग्राम पंचायत की ओर से शनिवार को सीतामढ़ी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गंगा तट, गंगा घाट, पक्की सीढ़ियां, महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर और मुख्य सड़कों की साफ-सफाई कर कचरा हटाया गया। ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान और प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में 22 स्वच्छता कर्मियों ने अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

मेला समाप्त होने के बाद पूरे क्षेत्र में दोने-पत्तल, कागज, पॉलीथीन तथा दुकानदारों द्वारा फेंकी गई बची-खुची खाद्य सामग्री के कारण कचरे का अंबार लग गया था। इससे दुर्गंध फैलने लगी थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई अभियान के बाद क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed