फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A Class 2 student walking home from school was crushed by a truck and died.

Bhadohi News: स्कूल से पैदल घर जा रहे कक्षा दो के छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 01 Oct 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A Class 2 student walking home from school was crushed by a truck and died.
मृतक छात्र विवान के रोते विलखते परिजन और जुटी भीड़। संवाद
नगर के मिर्जापुर रोड पर बुधवार की दोपहर बॉयलर ट्रक की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

छात्र सर्वोदय शिशु मंदिर के कक्षा दो में पढ़ता था। वह स्कूल से पैदल ही घर लौट रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। गोपीगंज नगर के वार्ड नंबर 18 निवासी विजय मोदनवाल ने बताया कि आठ वर्षीय बेटा विवान सर्वोदय शिशु मंदिर, गोपीगंज में कक्षा दो का छात्र था। दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार एक बॉयलर ट्रक ने उसे टक्कर मारकर गिरा दी। इसके बाद भागने के चक्कर में उसे सीने के ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक नही रोका। जिसका पीछा कर लोगो ने ट्रक पकड़ा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग गोपीगंज कोतवाली पहुंच गए और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता और भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और जिला प्रशासन से परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवान दो भाइयों में छोटा था। हादसे के बाद नगर में नो-एंट्री व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोपीगंज नगर में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री रहती है।

इसके बावजूद बॉयलर ट्रक मिर्जापुर तिराहे से होकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ट्रक नो-एंट्री के दौरान नगर में कैसे दाखिल हुआ और हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed