{"_id":"67840f62b33fb446b10b11b4","slug":"a-betel-nut-worth-five-lakhs-was-given-for-the-murder-of-the-principal-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-121167-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रधानाचार्य की हत्या को दी गई थी पांच लाख की सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रधानाचार्य की हत्या को दी गई थी पांच लाख की सुपारी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानाचार्य हत्याकांड में शामिल शूटरों को मारने और साथ रहने के लिए ढाई-ढाई लाख की सुपारी दी गई थी। दिल्ली से गिरफ्तार शूटर आमिर खान ने पुलिस को घटना क्रम की सभी जानकारी बताई। रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पत्रकारों से रूबरू होकर मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर 2024 को नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह निवासी अमिलौरी को घर से 200 मीटर दूर बसवानपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गाेली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस टीम ने सुपारी किलिंग के मास्टरमाइंड, हत्या कराने के आरोपी और घटना में शामिल और शूटर्स के बैकअप टीम में शामिल दो अन्य ईनामी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुपारी किलिंग की घटना करने वाले शूटर की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार पुरस्कार की घोषणा की गई। प्रभारी निरीक्षक भदोही, स्वाॅट टीम के प्रयास और दिल्ली क्राइम ब्रांच के सहयोग से शूटर आमिर खान निवासी श्रीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को 10 जनवरी को एयरपोर्ट दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शूटर ने पूछताछ में बताया कि घटना से पूर्व दो अलग-अलग टीमों के साथ प्रधानाचार्य के गांव और विद्यालय की रेकी की गई थी। 19 अक्तूबर को भी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। जेल में बंद सौरभ सिंह ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपने पूर्व परिचित मोहम्मद कलीम को हत्या की सुपारी देकर घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया था। सुपारी किलिंग के मास्टरमाइंड कलीम ने पैसे पर हम लोगों को हायर किया था। गोली चलाने और साथ रहने वाले के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये देने की बात की थी। जिसमें से एक लाख 20 हजार मिल चुका है। इस मौके पर एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, अश्वनी त्रिपाठी, घनश्याम पांडेय, अभिषेक पाल, प्रिंस भार्गव, हिमांशु सिंह आदि रहे।