फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ननिहाल आए किशोर की नहर में डूबने से मौत

ननिहाल आए किशोर की नहर में डूबने से मौत

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के सिकरहां गांव में रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इलाहाबाद जिले के सैदाबाद निवासी प्रिंस दूबे अपनी मां के साथ ननिहाल सिकरहां निवासी छोटेलाल दूबे के यहां शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। शादी बीतने के बाद 28 मई को वह मां के साथ घर लौटने वाला था। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब वह अपने दोस्तों के साथ खेलने गया। नहर के किनारे खेलने के बाद वह शौच करने के लिए गया। शौच के बाद जब नहर में आया तो फिसलकर नहर में चला गया। जिस स्थान पर गिरा, वहां नहर काफी गहरी थी। इससे वह डूबने लगा। उसके साथ गए बच्चे चिल्लाते हुए गांव में आए। शोरगुल मचाने के बाद गांव के लोग वहां पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed