{"_id":"64-94943","slug":"Bhadohi-94943-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों के विकास को गंभीर है प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों के विकास को गंभीर है प्रदेश सरकार
Bhadohi
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि सपा के शासन में अल्पसंख्यक बहुल इलाकों के विकास का खाका तैयार हो चुका है। शुरूआती चरण में केंद्र सरकार की योजना के लिए भदोही को चयनित कर लिया गया है। आने वाले वर्षों में घोसिया, खमरिया और गोपीगंज को भी शामिल करने की योजना है। वह भदोही में सोमवार को वार्ता के दौरान योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, जलापूर्ति और जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विधायक ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार से अल्पसंख्यकों के लिए बड़ा पैकेज मांगा है जिसके अंतर्गत भदोही नगर पालिका को शीघ्र ही दस करोड़ रुपये मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना की खासियत यह है कि इसे जिलाधिकारी के नेतृत्व में क्रियान्वित किया जाएगा। भाजपा और बसपा सरकारों ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को गर्त में पहुंचा दिया। अब सपा सरकार के लिए इसे सुधारना चुनौती से कम नहीं है।
विधायक ने कहा कि बसपा के भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों तथा भाजपा के दंगाई सोच से हर नागरिक को सचेत रहना चाहिए। कहा कि चुनाव में वोट हथियाने के लिए भाजपा हर हथकंडा अपनाएगी। इसके पूर्व विधायक ने ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की। यहां पहुंचने पर अमरेश मिश्र, पन्नालाल यादव, विकास यादव, धर्मपाल गुप्त, दीपू विश्वकर्मा, भुपेश पांडेय, सोहन पाल, संतोष जायसवाल, वीर चौरसिया, नवीन यादव, सौरभ गुप्ता, चंद्रेश यादव, विनय गुप्ता, बद्री गुप्ता, आसुतोश यादव, संतोश यादव, मनोज दुबे, रिंकू दुबे, अमजद अली, रमेश गुप्ता, आनंद यादव आदि ने विधायक का स्वागत किया।