फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रधान की हत्या से पिछड़ा वर्ग महासंघ में आक्रोश

प्रधान की हत्या से पिछड़ा वर्ग महासंघ में आक्रोश

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। गेराई स्थित शिवपूजन मौर्य के आवास पर रविवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग महासंघ की बैठक में रैमलपुर के प्रधान की हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया गया। पीडि़त परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। इसके अलावा सपा सरकार में पिछड़े वर्ग की उपेक्षा पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियों को पिछड़े समाज की याद आती है। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा समाज सामाजिक, राजनीतिक से लेकर आर्थिक क्षति हुई। बैठक में पूर्व प्रधान लक्ष्मी नारायण मौर्य, कमलेश यादव, रामधनी यादव, शिव कुमार मौर्य, अशोक मौर्य, अनिल यादव, सुभाषचंद्र मौर्य, अमरेश मौर्य, शिवधनी बिंद, बलराम यादव, उमाकांत मौर्य, पप्पू पाल, अजय पाल, अखिलेश कुमार, आफ्सीन नवाज, निजामुद्दीन, डॉ. प्रेम सागर मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानों को दें सुरक्षा
ज्ञानपुर। ग्राम प्रधान संघ की जिला इकाई की बैठक में रविवार को ग्राम प्रधानों को सुरक्षा देने की मांग जिला प्रशासन से की गई। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी ने कहा कि मारे गए प्रधान के परिजनों को कम से कम दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। रैमलपुर के प्रधान की हत्या से जिले के प्रधानों में भय व्याप्त हो गया है। बैठक में राजनाथ पांडेय, महेंद्र यादव, अखिलेश पांडेय, वकील दूबे, अरविंद पांडेय, साहब लाल बिंद, महेंद्र सिंह, विंध्येश्वरी पांडेय, साहब पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानसंघ औराई की बरजी कला में हुई बैठक में प्रधानों ने रैमलपुर के प्रधान अच्छेलाल के निधन पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रधान संघ अध्यक्ष औराई शिव भूषण उपाध्याय गोपाल ने मुआवजा और एक आश्रित को नौकरी की मांग की। इस मौके पर रामप्यारे मिश्र, शिवश्याम यादव, रमेशचंद्र यादव, सियाराम सरोज, रमाशंकर सरोज, बद्रीनाथ पांडेय, कंचन पांडेय, रीना रानी मिश्रा, सुशील तिवारी, नरेश धइकार, समर बहादुर शर्मा, छेदी दूबे, पप्पू कन्नौजिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed