{"_id":"64-81626","slug":"Bhadohi-81626-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आदेशों में उलझा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आदेशों में उलझा शिक्षा विभाग
Bhadohi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शासन स्तर से आए दो आदेशों में शिक्षा महकमा उलझ गया है। एक तरफ आदेश में पूर्व में काली सूची के विद्यालयों को जहां अभयदान दिया गया है, वहीं दूसरे आदेश में पुनर्परीक्षा वाले केंद्रों को परीक्षा केंद्र न बनाने का निर्देश दिया गया है। विभाग दोनों आदेशों के बाद पसोपेश में है। विभाग ने इस पर निदेशालय को पत्र भेजकर निर्देश मांगा है।
मार्च महीने में संभावित यूपी बोर्ड परीक्षा को कराने के लिए विभागीय स्तर से कवायद शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जहां विद्यालयों के प्रबंधकों ने जुगत लगानी शुरू कर दी है, वहीं विभाग भी केंद्र निर्धारण को लेकर सख्त है। पिछले दिनों निदेशालय से आदेश आया कि पूर्व में काली सूची में शामिल सभी विद्यालयों को अभयदान दे दिया गया है। वहां के कर्मचारियों को हटाकर संबंधित विद्यालय को बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाया जा सकता है। उसके कुछ ही दिन बाद निदेशालय से दूसरा आदेश कि पिछले वर्ष जिन परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी के चलते पुर्नपरीक्षा कराई गई, वे विद्यालय वर्ष 2013 की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। दोनों ही आदेश आने के बाद शिक्षा महकमा परेशान हो गया। विभाग इस पेसोपेश में आ गया कि किस आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। हालांकि दोनों आदेशों को देखने के बाद विभागीय स्तर से निर्देश के लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है।उधर इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय ने कहा कि दोनों आदेशों को देखते हुए एक पत्र निदेशालय को भेजा गया है। निदेशालय से निर्देश आने के बाद दोनों आदेशों में किसी एक आदेश का अनुपालन किया जाएगा।