फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बालिका वर्ग में प्रथमा तो बालक में रोहित अव्वल

बालिका वर्ग में प्रथमा तो बालक में रोहित अव्वल

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औराई। काशीराज इंटर कालेज में चल रही 19वीं अंतर्जनपदीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय से आए छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रतिभा की चमक बिखेरी। नाट्यमंचन और कव्वाली के अलावा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दीर्घा में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांस्कतिक कार्यक्रम में कव्वाली, एकांकी, लोकगीत, भजन, भावगीत, प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बृजभूषण सिंह इंटर कालेज सेमराध की छात्राओं ने साथ रहेगा ईशा तेरा, कुछ भी साथ नहीं जाएगा..., वहीं ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने भीम बलवान चले पुष्प लेने को, राह में बैठे हनुमान आजमाने को गाकर खूब वाहवाही लूटी। दौड़ के सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर में लल्लन प्रसाद बिंद प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय, सीनियर बालिका वर्ग में नीलम यादव प्रथम, प्रियंका मोदनवाल द्वितीय, बालक वर्ग सीनियर 200 मीटर मुकेश कुमार प्रथम, रविकांत द्वितीय, बालिका 200 मीटर में प्रथमा उपाध्याय प्रथम, दिव्या सिंह द्वितीय, 400 मीटर बालक सीनियर वर्ग में अनिकेश कुमार सिंह प्रथम, रत्नेश कुमार द्वितीय रहे। 400 मीटर बालिका सीनियर वर्ग में दिव्या यादव प्रथम, गुंजन यादव द्वितीय, 800 मीटर बालक सीनियर वर्ग में रोहित सिंह प्रथम, अनिकेश सिंह द्वितीय। सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर में प्रथमा उपाध्याय, प्रथम, दिव्या पाठक द्वितीय, बालक सीनियर वर्ग 1500 मीटर में रोहित सिंह प्रथम, देवीलाल यादव द्वितीय, बालक सीनियर वर्ग 3000 मीटर सच्चेलाल प्रथम, योगेंद्र यादव द्वितीय, बालक सीनियर वर्ग 5000 मीटर में धर्मेंद्र यादव प्रथम, रूपचंद्र पाल द्वितीय, 5000 मीटर बालिका सीनियर वर्ग में प्रथमा उपाध्याय प्रथम, शालिनी द्वितीय रही। बालक वर्ग लंबी कूद में अनुज बिंद प्रथम, अमित सिंह द्वितीय। बालक वर्ग चक्र प्रक्षेप आकाश सिंह प्रथम, प्रदीप यादव द्वितीय, बालिका वर्ग चक्र प्रक्षेप में करिश्मा बिंद प्रथम, सरिता यादव द्वितीय रही। गोला प्रक्षेप सीनियर बालक वर्ग में राकेश कुमार प्रथम, प्रिय कुमार द्वितीय रहे। बालिका गोला प्रक्षेप साधना प्रथम, ज्योति द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed