{"_id":"64-81263","slug":"Bhadohi-81263-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस को हरा बलिया फाइनल में पहुंची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस को हरा बलिया फाइनल में पहुंची
Bhadohi
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी जोन की अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले सेमीफाइनल में वाराणसी को हराकर बलिया की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को मिर्जापुर-सोनभद्र के बीच खेला जाएगा।
दूसरे दिन सोमवार को पहला मैच चंदौली और मेजबान भदोही के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदौली की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 98 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भदोही टीम काफी मशक्कत के बाद भी 92 रन बना सकी। भदोही को अंतिम गेंद पर छह रन की जरूरत थी। दूसरा मैच वाराणसी और बलिया के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में आठ विकेट खोकर 64 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी बलिया की टीम ने 14वें ओवर में 65 रन बनाकर जीत मैच लिया। वाराणसी को हराने के बाद बलिया की टीम फाइनल में प्रवेश कर ली। तीसरा मैच मिर्जापुर और चंदौली के बीच खेला गया। चंदौली की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के निर्धारित मैच में 11वें ओवर में 56 रन बनाकर सिमट गई। मिर्जापुर के राम लखन और वकील की घातक गेंदबाजी के आगे चंदौली का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। जवाब में खेलने उतरी मिर्जापुर की टीम मात्र पांच ओवर में ही 57 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को सुबह सात बजे मिर्जापुर और सोनभद्र के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम बलिया से फाइनल में खिताबी जीत के लिए भिड़ेगी।