फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खरना के साथ व्रत शुरू, पहला अर्घ्य आज

खरना के साथ व्रत शुरू, पहला अर्घ्य आज

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूर्योपासना के चार दिवसीय अनुष्ठान छठ को लेकर कालीननगरी का वातावरण भक्तिभाव में लीन हो गया है। रविवार को महिलाओं ने खरना के बाद व्रत शुरू कर दिया। सोमवार शाम को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को घाटों और सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने बेदियां बनाईं। इस दौरान दीप जलाकर पूजा की सफलता की कामना की गई। सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। ज्ञानपुर स्थित ज्ञान सरोवर के किनारे व्रत की तैयारी में जुटीं महिलाओं ने बेदियां बनाईं।
विज्ञापन

छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान में रविवार को खरना का दिन था। व्रती महिलाओं ने गुड़ से बनी खीर का सेवन किया। इसके बाद व्रत का शुभारंभ हो गया। सोमवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। मंगलवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देेने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। छठ को लेकर घाटों आदि पर प्रशासनिक तैयारियां खास नहीं रहीं। रामपुर गंगा घाट पर पूजा वाले स्थानों पर बालू के ढेर लगे हुए हैं। ज्ञानपुर के ज्ञानसरोवर की भी साफ-सफाई नहीं कराई गई है। पूजा को लेकर बाजार में रविवार को चहल-पहल देखी गई। नारियल और फल के अलावा पूजा के सामान की बिक्री तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed