{"_id":"64-141935","slug":"Bhadohi-141935-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस्ट एवार्ड पाने पर ज्योत्सना का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस्ट एवार्ड पाने पर ज्योत्सना का स्वागत
Bhadohi
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में देश के टॉप 50 मॉडल और नार्थजोन में बेस्ट एवार्ड लेकर लौटी तीसरी ऑख की प्रोजेक्टर
ज्योत्सना मिश्रा का बृहस्पतिवार को विश्वनाथ पांडेय कान्वेंट इंटर कालेज खेदौपुर में स्वागत किया गया। प्रबंधक पं. करूणा शंकर पांडेय, प्रधानाचार्य सुशीला देवी पांडेय समेत विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रा को मिली कामयाबी पर प्रसन्नता जताया। उसे मिठाई भी खिलाकर उत्साह बढ़ाया। इसके बाद घर पहुंचने पर छात्रा के परिजनों और गांव के मानिंदो ने भी स्वागत किया।
छात्रा के साथ गए शिक्षक ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि मॉडल को राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में जमकर सराहना मिली है। इसे फोर्स के अधिकारियों ने अपनाने पर जोर दिया। मॉडल का परीक्षण छह जूरी टीम ने अलग-अलग आकर अवलोकन किया। इसके बाद इसकी जानकारी विस्तार से लेकर उत्कृष्टता के लिए चयन किया। पुरस्कार पाकर गदगद ज्योत्सना ने बताया कि उसका लक्ष्य डाक्टर बनना है। नार्थजोन का बेस्ट, देश के टॉप 50 मॉडल में चयनित होने पर उसे विज्ञान, प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सचिव प्रो. के विजय राघवन, संयुक्त सचिव आईएएस डॉ. इंद्रजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। मॉडल की खास विशेषता के बारे में बताया कि इससे व्यवस्था की कार्यक्षमता में वृद्धि होने के साथ साथ व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही चेकपोस्ट पर एल-बांड माइक्रो स्कैनर सिस्टम होने से किसी भी मौसम में कोई भी सामग्री का आसानी से स्कैन किया जा सकेगा। जिससे तमाम तरह की गड़बड़ियों को रोकने में मदद मिलेगा।