{"_id":"64-131243","slug":"Bhadohi-131243-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस को लेकर घराती-बराती भिड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस को लेकर घराती-बराती भिड़े
Bhadohi
Updated Sat, 31 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। थानाक्षेत्र के निदिउरा गांव में बृहस्पतिवार की रात डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती आपस में भिड़ गए। मामले थाने तक पहुंचा। इस में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर 151 में चालान किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।
निदिउरा गांव निवासी श्रीकांत शुक्ला के यहां बृहस्पतिवार की शाम जौनपुर के सोहसा गांव से बारात आई थी। जनवासे से बारात उठने के दौरान डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। उसी दौरान कुछ घराती भी डांस करने लगे। इसको लेकर बारातियों ने विरोध जताया तो दोनो भिड़ गए। मारपीट में दोनो तरफ से कुछ लोग आंशिक रूप से चोटिल हो गए।
सूचना मिलने के बाद सुरियावां पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने मामले की नजाकत को भांपते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर 151 में चालान कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस शादी होने तक वहां रूकी रही। पुलिस की मौजूदगी में सात फेरे की रस्म अदा की गई।