{"_id":"64-131241","slug":"Bhadohi-131241-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खिलाफ फूटा गुस्सा
Bhadohi
Updated Sat, 31 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/कौलापुर। बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी आर्मी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिर्जापुर रोड पर पुतला दहन किए।
जिला अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि इस भीषण गर्मी में जनता को बिजली और पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार जान बूझकर बिजली कटौती करा रही है, जबकि सपा मुखिया के क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। जनता से लोकसभा चुनाव का बदला ले रही सपा सरकार को मालूम होना चाहिए कि यह जनता की ताकत है जो बड़े से बड़े नेताओं की जमानत जब्त करा सकती है, अत: इस बात का सरकार को ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह कटौती जारी रही तो मोदी आर्मी के कार्यकर्ता समस्त जनपद में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। इस अवसर पर दीपक सेठ, आशीष उपाध्याय, शिव कौशल, धर्मेंद्र चौहान, विजय यादव, हिमांशु साहू, पिूंट जायसवाल, आशीष तिवारी रवि जायसवाल, सत्यम शर्मा सभाजीत, राहुल श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, आशीष आदि मौजूद रहे। उधर, जेई सुरेश सरोज का कहना है कि शुक्रवार को भोर में विद्युत सब स्टेशन में टाली जलने से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हुई है। इसकी मरम्मत के लिए बाहर से मिस्त्री को बुलाया गया है। जल्द ही इसे दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उधर, दूसरी ओर जिले में अनियमित बिजली कटौती के विरोध में भाजपा नेताओं ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर कटौती रोकने की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, छत्रपति सिंह, रामेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
सुरियावां संवाददाता के अनुसार, चकिया, सलाधपुर, चौथार आदि गांवों में महज चार घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली कटौती को लेकर लोगों ने काफी नाराजगी है। सुरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार चौरसिया, राजा राम, सुरेश कुमार, लल्लन उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में महज आठ से दस घंटे की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।