{"_id":"6014177c8ebc3e543c286c70","slug":"993-vaccine-at-health-centers-333-not-reached-bhadohi-news-vns5716452122","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर 993 को लगी वैक्सीन, 333 नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर 993 को लगी वैक्सीन, 333 नहीं पहुंचे
विज्ञापन
गोपीगंज सीएचसी पर वैक्सीन लगवाते सेवानिवृत्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीसी पाठक।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को छह केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगी। चिह्नित 1326 में 993 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जबकि 333 नहीं पहुंचे। तीन केंद्रों पर शुक्रवार को पहली बार टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मी काफी उत्साहित दिखे। सरकारी एवं निजी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण कराने पहुंचे थे।
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। तीन केंद्रों पर पहली बार 208 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। उसके बाद 22 और 28 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को जिले के छह केंद्रों पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। सुबह नौ बजे के बाद केंद्र प्रभारियों की देखरेख में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, चिकित्सक आदि को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। दोपहर चार बजे तक 1326 में 993 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लग गई। लालानगर संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड शुक्रवार को 211 लोगों का टीकाकरण किया गया।
अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि तीन टीमें वैक्सीनेशन में लगी रहीं। इसमें पहली टीम में एएनएम चंदा गुप्ता, अंजू देवी, दूसरी टीम में रीना, संतोषी और अजंता देवी, जबकि तीसरी टीम में सुनीता सिंह, ऊषा रानी शामिल रहीं। इसी तरह सुरियावां सीएचसी में प्रभारी डॉ. आरबी पाठक, औराई सीएचसी में डॉ. अशफाक, डीघ में डॉ. गुलाब यादव की देखरेख में वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।