फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   939 talented daughters will Kanya Vidya

939 मेधावी बेटियों को मिलेगा कन्या विद्याधन

Mon, 25 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 25 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
 2016 में उत्तीर्ण इंटरमीडिएट की मेधावी 939 छात्राओं को कन्या विद्याधन योजना के तहत 30-30 हजार अनुदान का लाभ मिलेगा। शासन से लक्ष्य के साथ ही बजट भी जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूलों से छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो एक माह के अंदर छात्राओं के खातो में विद्याधन का पैसा भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई आसान बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने कन्या विद्याधन को लागू किया है। इसके तहत छात्राओं को एकमुश्त 30 हजार रुपए दिया जाता है।शासन हर साल जिलावार लक्ष्य निर्धारित करता है। वर्ष 2015 में जिले में करीब 900 छात्राओं को योजना का लाभ मिला था जबकि 2016 में यह संख्या 939 कर दी गई है। लक्ष्य तय करने के साथ ही शासन ने पौने तीन करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है। लक्ष्य निर्धारित होने के बाद विभागीय हलचल बढ़ गई है। स्कूलों के प्रबंधकों से मेधावी छात्राओं की सूची मांगी गई है। सूची आने के बाद सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग के आधार पर मेरिट बनाकर लाभार्थियों का चयन होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि विद्याधन वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक से डेढ़ माह के अंदर छात्राओं के खातों में पैसा भेजना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed