{"_id":"5c84014cbdec2213e3053c55","slug":"91552154956-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां बोझ नहीं समाज की दर्पण हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां बोझ नहीं समाज की दर्पण हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में शनिवार को मातृत्व दिवस के अवसर पर भ्रूण हत्या रोको-बेटी बचाओ संबंधी बैठक कर महिलाओं को जागरूक किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की प्रांतीय सदस्य और भाजपा की नेता सुषमा मिश्रा ने महिला चिकित्सक राजवीर कौर के साथ गर्भवती महिलाओं को भ्रूण हत्या रोकने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
कहा कि बेटियों को बोझ न समझ कर उन्हें समाज का दर्पण मानते हुए आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बेटियों के लिए तरह-तरह की योजनाएं मुहैया कराई जा रहीं हैं, जिसका लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि बेटियां दो घरों की शान हैं। भ्रूण हत्या जैसा जघन्य पाप नहीं करना चाहिए। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ आवाज उठाना समय की मांग है। इस मौके पर सुषमा मालवीय, प्रेमा देवी, संगीता जायसवाल, सरोज देवी समेत अन्य मौजूद रहे।