फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में लीन हुई कालीन नगरी

महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में लीन हुई कालीन नगरी

Tue, 05 Mar 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में लीन हुई कालीन नगरी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सोमवार को महाशिवरात्रि के दुर्लभ संयोग पर समूची कालीन नगरी शिवमय हो गई। शिवालयों पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, जयकारे और शंखनाद से वातावरण भक्तिभाव में लीन नजर आया। सेमराधनाथ और हरिहरनाथ में सोमवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया।
फागुन महीने के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को मनाई जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को दुर्लभ संयोग बना। इस दौरान शिवधामों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम पर सोमवार को भोर में साढ़े तीन बजे से ही श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान शिव स्तोत्र और पंचाक्षरी मंत्र गूंजते रहे। गर्भगृह से लेकर राजापार्क तक श्रद्धालुओं की कतार पूरे दिन लगी रही। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।
विज्ञापन

जंगीगंज: काशी-प्रयाग के मध्य स्थित पावन गंगा तट पर स्थित सेमराधनाथ को सभी कामनाओं की पूर्ति करने वाला देव के रूप में माना जाता है। महाशिवरात्रि हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद बाबा सेमराधनाथ का जलाभिषेक किया। वंशीवट, पर्ण कुटी, कल्पवृक्ष, रुद्र श्रीराम जानकी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर आदि में भी दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी कालू सिंह, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, अविनाश प्रकाश राय सहित ग्राम प्रधान रामबली सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवक भी व्यवस्था में लगे रहे। क्षेत्र के टिकेश्वर नाथ, खाखण नाथ, पंचवटी नगरदह नाथ, रुद्र तालाब स्थित बाबा जंगेश्वर नाथ आदि शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

औराई: देवाधिदेव भोलेनाथ के मंदिरों में सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों और बाजारों में स्थित शिव मंदिरों पर भारी भीड़ रही। श्रद्धालु जल, धतूर, आम के बौर, माला फूल, गेहूं की बाली आदि अर्पित कर महादेव को प्रसन्न किया। औराई चौराहे पर बगल स्थित चीनी मिल परिसर स्थित शिव मंदिर, अमीर पट्टी भोलेनाथ मंदिर, माधोसिंह सिंह रेलवे स्टेशन मंदिर समेत इलाके के तमाम मंदिरों पर पूरे दिन दर्शन-पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
चौरी: महाशिवरात्रि पर सुबह से ही ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिर पर दर्शानार्थियों की भीड़ लगी रही। कोम पल्हैया में उदारनाथ महादेव मंदिर पर विशाल मेला लगा। मेले में महिला पुरुष और बच्चों ने खूब खरीदारी की। मेला देर शाम तक चला। मंदिर परिसर में लगातार हर हर महादेव की गूंज होती रही।

लालानगर/गोपीगंज: महाशिवरात्रि पर्व पर गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान तमाम श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक भी किया। सुरक्षा के दृष्टिगत गोपीगंज कोतवाल, चौकी प्रभारी सुशील तिवारी जहां मंदिर प्रांगण पर पहुंचकर बराबर चक्रमण करते रहे, वहीं महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। नगर पालिका प्रशासन ने मंदिर प्रांगण की सफाई कराया था। इसी प्रकार राजमार्ग चौराहा स्थित गोपेश्वर नाथ मंदिर को आकर्षक विद्युत झालरों और फूलों से सजाया गया। शिवलिंग का अद्भुत शृंगार भी किया गया था। आयोजक श्रद्धालुओं को ठंडई, आल0ू दम प्रसाद के रूप में वितरित करवा रहे थे। सोनू अग्रहरी, चंदन अग्रहरि, मोंटी विश्वकर्मा, दीपू जायसवाल, भगवती प्रसाद, राजीव दुबे आदि सक्रिय नजर आए। तिलंगा गांव स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर शिवरात्रि पर दमक उठा। आकर्षक विद्युत झालरों से सजे मंदिर में बाबा का भव्य शृंगार किया गया। यहां दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आस्थावान रुद्राभिषेक करते नजर आए। इस दौरान मंदिर के पुजारी बाबा गिरी ने महाआरती की। इसी प्रकार गोपीगंज नगर स्थित सिद्धेश्वर नाथ, हनुमान गढ़ी स्थित भोलेनाथ समेत अन्य शिव मंदिरों पर भी दर्शन की ललक के साथ भारी भीड़ दिखी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed