फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आकर्षक झांकियो ने मोहा मन, झूमे शिवभक्त

आकर्षक झांकियो ने मोहा मन, झूमे शिवभक्त

Tue, 05 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
आकर्षक झांकियो ने मोहा मन, झूमे शिवभक्त

विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिवभक्तों ने शिव बारात निकाली। देवाधिदेव के विभिन्न स्वरूपों की सजाई हुई झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे की धुन पर थिरकते शिवभक्त जयकारा लगाते हुए आगे बढ़े। रंग-बिरंगी सजावट देख लोग शिव महिमा में लीन हो गए।
ज्ञानपुर में बाबा बर्फानी ग्रुप समेत अन्य संगठनों की ओर से आकर्षक झांकी निकाली गई। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी सजावट के बीच भूतभावन बाबा भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों की झांकी लोगों को आकर्षित करती दिखीं। सुरियावां में नगर सेवा मंडल की ओर से भगवान शंकर की बारात निकाली गई। बारात में शामिल भक्त चौक से होते हुए अशोक नगर, पुरानी बाजार, गल्लामंडी हुए रामलीला मैदान में पहुंचे। इस मौके पर अश्वनी साहू, गुड्डू मोदनवाल, रामगरीब गुप्ता, राजविजय, ठाकुर प्रसाद, शिवम, रोहित आदि मौजूद रहे। औराई में उगापुर के राम जानकी मंदिर से शिव बारात निकाली गई। डीजे की धुन पर भक्ति गीतों की धुन पर लोग बोल बम के नारे के साथ थिरकते नजर आए। मौके पर राजेश सोनकर, आनंद कुमार, राजेश गुप्ता, विनय उपाध्याय, मोहित चौहान आदि मौजूद रहे। मोढ़ के सराय छत्र शाह में सूर्या बालिका इंटर कालेज के पास शंकर जी के मंदिर, कस्तूरीपुर साधु की कुटी शंकर मन्दिर, बदलीपुर बदलेश्वर मन्दिर, भिखारी रामपुर, देवदास पुर रमयनपुर ,कीर्तिपुर में लोगों के लिए ठंडई रूपी प्रसाद बनाई गई। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर नाचते- गाते रहे।
विज्ञापन


ए री सखी मंगल गाओ री.. भजन पर झूमे भक्त
सीतामढ़ी। महाशेिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सीतामढ़ी क्षेत्र के मठहा शुक्लान गांव स्थित भब्य शिव मंदिर बाबा बालनाथ धाम में रात्रि जागरण का भब्य आयोजन हुआ। इस मौके पर भजनों की सुर संध्या में बाल नाथ दरबार झंकृत हो उठा। प्रयागराज जनपद के मेजा क्षेत्र के शुकुलपुर से पधारे भजन गायकों तिवारी बंधुओ ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक सुजीत तिवारी और मंजीत तिवारी ने एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजन नाही बाटी नरियर चुनरी..... पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भजन मइया का चुनरी बा लाल लाल ....और नाही खाई खोवा मेवा... भजन पर श्रोता जमकर ठुमके लगाए। सुजीत तिवारी के सुमधुर भजन ए री सखी मंगल गाओ री.... पर श्रोता भावविव्हल हो गए पूरी रात भजनों की प्रस्तुति पर बाबा का दरबार झंकृत होता रहा। नवोदित भजन गायक नीतेश तिवारी, मोनू शुक्ला आदि के भजनों पर भगवत भक्त झूम उठे। इस मौके पर आयोजन समिति के ब्रह्मशंकर तिवारी सहित देवी शंकर शुक्ला, सुरेश शुक्ला, परशुराम शुक्ला, साहब शुक्ल, लल्लूलाल शुक्ल, श्यामकुमार शुक्ल, सर्वेश शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed