{"_id":"5c630367bdec224af7151c14","slug":"91549992807-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुचित बचाव दिलायेगा संक्रमित बीमारियों से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समुचित बचाव दिलायेगा संक्रमित बीमारियों से मुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अचानक मौसम के करवट लेते ही जहां जनपदवासी तरह-तरह की संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर बेहाल हो रहे हैं, वहीं सरकारी-अर्द्धसरकारी अस्पताल भी मरीजों से पट गए हैं। मरीजों को रोगों से छुटकारा दिलाने के लिए भी जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है।
सरकारी अस्पतालों में जनमानस को जांच, दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सामान्य बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी के मरीज इस बात को लेकर भयभीत हैं कि कहीं उन्हें एन्फ्लूएंजा एएचएन, स्वाइन फ्लू हो गया है। कहा कि इस मौसम में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलती हैं, जो 5-6 दिन में ठीक भी हो जाती हैं। गले में तेज चुभन के साथ दर्द, सांस फूलना, खांसी के साथ सीने में दर्द, नाखून नीले पड़ना आदि लक्षण मिलते ही सरकारी अस्पतालों में इलाज और जांच करानी चाहिए। प्रभावित लोग सावधानियां बरत मास्क का प्रयोग अवश्य करें। हाथों को साबुन और गुनगुने पानी से धोएं, मुंह-नाक को न छुए, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जायें से बचें। यदि फ्लू के लक्षण हैं तो घर पर आराम करें, अत्यधिक मात्रा में पानी का सेवन करे, ताजा भोजन, हरी सब्जियां, मौसमी साइट्रस फलों का अधिक से अधिक सेवन और भरपूर नींद लाभदाय है। कोई भी दवा बिना चिकित्सक के सलाह पर न लेने की हिदायत दी।