फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बोर्ड परीक्षा: स्मार्टफ़ोन नही रखेंगे केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक

बोर्ड परीक्षा: स्मार्टफ़ोन नही रखेंगे केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक

Wed, 06 Feb 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: स्मार्टफ़ोन नही रखेंगे केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन

ज्ञानपुर। आठ फ़रवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा महकमा हर तरीका अपना रहा है। अब परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक भी स्मार्ट फोन नहीं रख सकेंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है।

आठ फ़रवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 62 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा करने के लिए पहले से ही जिले को तीन जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है। वित्तविहीन केंद्रों पर जहां अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं, वहीं प्रतिदिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। 2902 कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संपन्न कराने के लिए लगाया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से पारदर्शिता भंग न हो, इसके लिए परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक स्मार्ट फ़ोन लेकर परीक्षा केंद्र में नहीं रहेंगे। की-पैडमोबाइल से ही विभागीय काम करेंगे। इसी तरह प्रवेश पत्र के साथ सभी परीक्षार्थियो को आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। इससे परीक्षा में कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा देगा तो पकड़ा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। केंद्र व्यवस्थापक अगर लापरवाही करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed