फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मुंबई की यात्रा से वंचित हुए यात्री,किया हंगामा

मुंबई की यात्रा से वंचित हुए यात्री,किया हंगामा

Sun, 03 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
मुंबई की यात्रा से वंचित हुए यात्री,किया हंगामा

विज्ञापन
गोपीगंज। प्रयागराज में चल रहे कुंभ तथा मौनी अमावस्या स्नान के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों को सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रोकने से साप्ताहिक ट्रेन 5267 अप रक्सौल-लोकामान्य तिलक टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन कुछ ही सेकेंड रुकने के बाद आगे बढ़ गई। ऐसे में मुंबई जाने वाले यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। ऐसे में यात्रा से वंचित करीब 300 यात्रियों ने टिकट वापसी को लेकर आरक्षण केंद्र पर जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इससे आरक्षण कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने पहुंचकर विवाद को शांत कराया, लेकिन इस दौरान एक घंटे तक स्टेशन पर खलबली रही।
साप्ताहिक ट्रेन 5267 अप रक्सौल-लोकामान्य तिलक टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर सुबह 5.20 बजे निर्धारित है लेकिन वह 10 बजे पहुंची। लगभग 18 कोच की ट्रेन में सिर्फ जनरल डिब्बे ही लगते हैं जिसके चलते विभिन्न स्थानों के यात्री मायानगरी पहुंचने के लिए स्टेशन पर भोर से ही पहुंच जनरल टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार करते रहते हैं। रविवार को भी मुंबई की यात्रा करने के लिए 300 से अधिक यात्रियों का हुजूम प्लेटफार्म पर रहा। 10.30 बजे स्टेशन पर यात्री चढ़ने का प्रयास कर ही रहे थे कि तब तक ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया। इसकी वजह प्रयागराज में चल रहे कुंभ तथा मौनी अमावस्या स्नान के लिए एक्सप्रेस को सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रोकना था। ऐसे में मुंबई की यात्रा लोगों को नसीब नहीं हो सकी। उधर एक साथ बड़ी संख्या में यात्रा से वंचित हुए यात्री आरक्षण काउंटर पर पहुंच जनरल टिकट वापस करने की मांग करने लगे । मामला बिगड़ते देख स्टेशन कर्मियों ने इसकी सूचना रेलवे और कोतवाली पुलिस को दी। सीमा सुरक्षा बल के साथ पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे यात्रियों को घंटों बाद समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


मात्र 14 टिकट हो सके वापस
लालानगर। रविवार सुबह ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर टिकट वापसी को लेकर हुए हंगामे पर विराम लगाते हुए वाणिज्य अधीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुंबई जाने वाले कुल चार सौ यात्रियों ने टिकट लिया था जिसमें से मात्र 14 की वापसी की जा सकी। शेष बचे 386 यात्रियों को टिकट समय सीमा समाप्त होने के कारण संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है टिकट वापसी के नियम
गोपीगंज। स्टेशन अधीक्षक महानंद ने बताया कि जनरल टिकट लेने के तीन घंटे बाद तक ही वापसी का समय निर्धारित है। ट्रेन पांच घंटे विलंब से आई। जिससे किसी का टिकट वापस नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed