फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अवैध कब्जो से बिगड़ी 500 तालाबों की सुंदरता

अवैध कब्जो से बिगड़ी 500 तालाबों की सुंदरता

Mon, 21 Jan 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जो से बिगड़ी 500  तालाबों की सुंदरता

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकारें भले बदल गई पर राजस्व विभाग की कारगुजारी में बदलाव नहीं हो सका। इससे तालाबों पर कब्जे नहीं रुक रहे हैं। औराई, भदोही और ज्ञानपुर तहसील में करीब 500 से तालाब कब्जे के चलते अपनी सुंदरता को खो चुके हैं। एंटी भू माफिया टास्कफोर्स सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर रही है तो क्षेत्रीय लेखपाल तालमेल कर कब्जे की नींव रखवा रहे हैं। औराई के बीसापुर में तो तालाब पर ही शौचालय और आवास बनवा दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट और सरकार तालाबों को कब्जा मुक्त करा रही है। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद एंटी भू माफिया टीम का गठन भी किया गया। शुरूआती कुछ दिनों तक टीम सक्रिय रही, लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। शिकायतों के बाद भी राजस्व विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तालाबों से अतिक्रमण हटाने को लेकर संजीदा नहीं है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के गोसाईं बाजार, बैरीपरवां, सरपतहां, लखनों, ठकुराईन क तारा, डीघ के दरवांसी, नारेपार सहित सभी गावों में तालाबों पर कब्जा है। अधिकारी तालाबों से कब्जा हटाने को लेकर कितना संजीदा है इसका उदाहरण औराई के बीसापुर गांव में देखने को मिलेगी। यहां 10 बीघे का तालाब दो बीघे में सिमट गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थिति यह है कि तालाब पर शौचालय और आवास तक बनवा दिया गया है। इसी तरह भदोही के नयनपुर अमिलोरी में दो तालाब अवैध कब्जे से अपनी सुंदरता खो चुके हैं। प्रशासनिक आंकड़ो पर भले ही कुछ तालाबों पर कब्जा है लेकिन हकीकत इससे जुदा है। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है। नयनपुर और बीसापुर के तालाबों पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब की जमीन पर भी ले लिया बैंक से ऋण
ज्ञानपुर। भूमाफियाओं और बैंक के दलालों की साठगांठ इतनी अच्छी है कि जिस जमीन पर उन्हें ऋण नहीं मिलेगा वहां से भी ऋण प्राप्त कर ले रहे हैं। औराई के बीसापुर गांव में तालाब की जमीन पर भुड़की गांव के यूबीआई से पूर्व प्रधान ने ऋण ले लिया। तालाब संख्या 465 और 374 की जमीन के तथ्य छिपाकर ऋण लेने के मामले में अब जांच की आवाज उठने लगी है। गांव के मनोज कुमार ने डीएम, एसडीएम और बैंक अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। एलडीएम अमिताभ सेन ने कहा कि मामले की जांच कराकर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed