{"_id":"5bef0511bdec2269c33c62a9","slug":"91542391057-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत और ईमानदारी से काम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत और ईमानदारी से काम करें
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यालय प्रेरणा सदन का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम राम सिंह वर्मा ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कर्मचारियों को मेहनत और ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संगठित होकर काम करने पर सफलता उन्हें मिलती रहेगी। विशिष्टि अतिथि एसडीएम अमृता सिंह ने कहा कि भवन मिलने से कर्मचारी अपनी समस्याओं को एक स्थान पर बैठकर तय कर सकेंगे। इसके पूर्व संगठन की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद महासंघ के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। जिसमें संरक्षक रामलखन, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रकाश श्रीवास्तव, कैलाशनाथ, उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाल, अजय कुमार शुक्ल, तेरसनाथ, शोभा मालवीय रहे। इसके अलावा विजय प्रताप सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव, रविंद्र कुमार यादव, श्री प्रकाश, दयाशंकर शर्मा, कबीर खां, कपूर चंद, अरूण कुमार सिंह, अकरम अली को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर केशव प्रसाद मिश्रा, विशंभर तिवारी, मुन्नूलाल रावत, मनोज कुमार, शिवराम, शंकर भारतीय, विद्याधर चौबे, अजय कुमार शुक्ला, अजय शुक्ला आदि रहे।