{"_id":"596e59f64f1c1ba93d8b48f8","slug":"91500404214-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और उमस में विद्युत कटौती ने बढ़ाई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और उमस में विद्युत कटौती ने बढ़ाई समस्या
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। स्टेशन रोड मिडिल स्कूल के पास मंगलवार को दोपहर तीन बजे 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। इससे क्षेत्र में अफरातफरी फैल गई। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचा। शाम पांच बजे तारों को दुरुस्त किया गया। इस दौरान क्षेत्र में बिजली कटी हुई थी। बीते तीन दिनों से भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी बिजली कटौती ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बमुश्किल 10 घंटे बिजली मिल पा रही है।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई थी। 10-10 मिनट पर बिजली ट्रिप कर जा रही थी। लोग उमस और गर्मी से बेहाल हो गए थे। दोपहर 3 बजे स्टेशन रोड स्थित मिडिल स्कूल के पास 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर जाने से अफरातफरी मच गई। विद्युतकर्मियों ने शाम पांच बजे तक तारों को दुरुस्त किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति चालू तो हुई लेकिन सायं 6 बजे से पुन: ढाई घंटे के लिए रोस्टर की कटौती शुरू हो गई। भीषण कटौती से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोगों का कहना है कि जब आपूर्ति के समय फाल्ट था तो फाल्ट ठीक हो जाने के बाद कटौती नहीं करनी चाहिए लेकिन इस समस्या का कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है। इस बाबत अधिशासी अभियंता बालक राम ने बताया कि विद्युत भार बढ़ने से लोकल फाल्ट होता है। इसके अलावा, आपात कटौती भी कराई जा रही है, जिसने समस्या बढ़ाई है।