फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   84 lakhs will be spent more days on four occasions in the district

Bhadohi News: जिले की चार सड़कों के बहुरेंगे दिन, खर्च होंगे 84 लाख

Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
84 lakhs will be spent more days on four occasions in the district
ज्ञानपुर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जिले की क्षतिग्रस्त चार प्रमुख सड़कों को ठीक कराएगा। इसके लिए शासन की ओर से 84 लाख रुपये बजट निर्धारित किया गया है। विभाग ने कार्यदायी संस्था का टेंडर मांगा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बजट की स्वीकृति मिलेगी। विभाग तीन माह के अंदर सदाशिवपट्टी, काशीरामपुर, अरई कटरा और ऊंज मुंगरहा की सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना की 40 से अधिक और दस साल पूर्व बनी एक दर्जन से अधिक सड़कें बदहाली का सामना कर रही है। इसके लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बीते समीक्षा बैठकों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की शिथिलता को जिम्मेदार ठहराते हुए फटकार भी लगाई थी। ग्रामीण अभियंत्रण में शामिल सदाशिवपट्टी, काशीरामपुर, अरई कटरा और ऊंज मुंगरहा पिछले 10 सालों से बदहाल थी। अब इन सड़कों की नवीनीकरण को लेकर शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। नवीनीकरण के लिए 84 लाख के बजट की कार्ययोजना पर शासन की मुहर भी लग गई है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अख्तर अली अंसारी ने कहा कि उक्त चार सड़कों की कार्य योजना प्रदेश स्तर पर स्वीकृत है और अभी तक बजट नहीं मिला है। कार्य को पूरा करने का समय तीन माह है और बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed