फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बीएसए ने चार स्कूलों का किया निरीक्षण - दो खबरें

बीएसए ने चार स्कूलों का किया निरीक्षण - दो खबरें

Fri, 01 Mar 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने चार स्कूलों का किया निरीक्षण - दो खबरें

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार को डीघ और अभोली ब्लॉक के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, हालांकि सभी स्कूलों में शिक्षक उपस्थित मिले। बीएसए सुबह 10.15 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपुर भदरांव, 11 बजे धनतुलसी प्रथम पर पहुंचे। दोनों स्कूलों में शिक्षक तो उपस्थित मिले, लेकिन पठन- पाठन की स्थिति और छात्र संख्या ठीक नहीं मिली। शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार का निर्देश दिया। दोपहर ढाई बजे अभोली के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीरमपुर पहुंचे। यहां भी शिक्षक तो उपस्थित मिले पर पठन पाठन की स्थिति खराब मिली।


लर्निंग आउट कम्स परीक्षा संपन्न
ज्ञानपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में लर्निंग आउट कम्स परीक्षा आयोजित की गई। कक्षा एक दो के लिए 50 मिनट, तीन, चार और पांच के लिए 90 मिनट जबकि छठवीं से आठवीं तक के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया था। इसमें छात्र-छात्राओं से बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा नोडल अधिकारियों की देखरेख में संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed