फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पूर्व पालिकाध्यक्ष को मिनी सदन मे दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व पालिकाध्यक्ष को मिनी सदन मे दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 19 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष को मिनी सदन मे दी गई श्रद्धांजलि
भदोही। भूतपूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी सईद अहमद अंसारी के निधन पर सोमवार को मिनी सदन में बैठक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नगर के जनप्रतिनिधियों ने उनके व्यक्तित्व पर रोशनी डालते हुए उन्हें भदोही शहर के विकास की नींव डालने वाला नेता बताया। श्रद्धांजलि देने के बाद पालिका में अवकाश घोषित कर दिया गया। इस मौके पर कई सभासदों ने दिवंगत अध्यक्ष के कुछ प्रसंग साझा किए। अंत में दो मिनट का मौन रख कर मृतात्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अवकाश घोषणा के साथ बैठक समाप्त की गई। शोकसभा में सभासद करुणा शंकर दूबे, गुलाम संजरी, गिरधारी जायसवाल, शफीक अहमद, रमेश सरोज, हसीब खां, संजय यादव, दानिश सिद्दीकी, जितेंद्र यादव, खुर्रम अंसारी, मुन्नीलाल यादव, इरशाद अंसारी, रचना अरविंद मौर्य, मोगीस कलाम, हेमंत सोनकर, कमलेश वर्मा, जय कुमार, रामसजीवन, पुल्लु यादव आदि रहे।
विज्ञापन

उधर एकमा द्वारा कालीन भवन में हुई शोकसभा में कालीन उद्यमियों ने मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। एकमा अध्यक्ष ओएन मिश्र, हाजी अब्दुल हादी, हाजी शाहिद हुसैन, आलोक बरनवाल, वेदप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, एचएन मौर्य, हाजी जलील अंसारी, अरशद वजीरी, मो.रजा खां, हाजी अब्दुल सत्तार, उमेश शुक्ल, शिवसागर तिवारी, इम्तीजा खां, उमेश गुप्ता, पीयूष बरनवाल, अशफाक अंसारी, तनवीर हुसैन आदि उपस्थित रहे। इस बीच सोमवार को दोपहर नूरखांपुर के बड़े कब्रिस्तान में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्देखाक कर दिया जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed