फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जैविक खेती को बजट में मिले बढ़ावा किसानों का बजट

जैविक खेती को बजट में मिले बढ़ावा किसानों का बजट

Tue, 29 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
जैविक खेती को बजट में मिले बढ़ावा किसानों का बजट
ज्ञानपुर। मोदी सरकार के आखिरी बजट को लेकर सभी वर्ग में उत्साह है। किसान भी कम आशान्वित नहीं हैं। सोमवार को अमर उजाला से बातचीत में बजट को लेकर संभावनाओं और उम्मीदों पर जिले के प्रगतिशील किसानों ने खुलकर रायशुमारी की। कहा कि कृषि प्रधान देश में अर्थव्यवस्था की गाड़ी तभी सरपट दौड़ेगी, जब बजट में कृषि पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

चकसुंदर गांव निवासी प्रगतिशील किसान राम अकबाल तिवारी ने कहा कि इस बजट से किसानों को खासी उम्मीदें हैं। बजट में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। दलहन और तिलहन की खेती को मनरेगा से जोड़ा जाना चाहिए। पांच हॉर्स पावर तक के किसानों की बिजली माफ कर दी जाए तो किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। गोपीपुर के रघुनाथ मालवीय ने कहा कि किसानों को हमेशा खाद-बीज की समस्याओं से जूझना पड़ता है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसानों को मायूसी मिलेगी। सिंहपुर के सुभाष पांडेय ने कहा कि कृषि क्षेत्र को विशेष पैकेज देने की जरूरत है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात तभी होगी, जब उन्हें उपज का सही मूल्य मिले। इसलिए एमएसपी भी समुचित होना चाहिए। इसके बारे में भी निर्णय होना चाहिए। भिखारीपुर के सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि खेतीबारी में किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सहूलियत की दिशा में सोचा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed