{"_id":"5bd4b862bdec2269980469ae","slug":"81540667490-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के चलते ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के चलते ट्रेनें फुल
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। त्योहार के सीजन में ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी मच गई है। दिल्ली, मुंबई समेत कई रूट की ट्रेनें पूरे नवंबर तक फुल हैं। दीपावली नजदीक होने के कारण दूसरे शहरों में बसे कामकाजी लोग अपने घर आने के लिए बेचैन हैं, लेकिन ट्रेनों में बर्थ नहीं मिल रही है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। हालत यह है ट्रेनों के जनरल कोच में फर्श पर बैठ कर सफर करने के लिए यात्री मजबूर हैं। सात नवंबर को दीपावली है लेकिन ट्रेनों की बर्थ अभी से फुल हो गई हैं। मुंबई, हावड़ा, अमतृसर, नई दिल्ली, देहरादून समेत अन्य शहरों में रह रहे लोग घर आने के लिए परेशान हैं। परिवार के साथ दीपावली मनाने के बाद उन्हें लौटना भी है लेकिन ट्रेनें पूरे नवंबर तक फुल हैं। चाहे आना हो या जाना, आरक्षण टिकट नहीं मिल पा रहा है। मुंबई, नई दिल्ली, देहरादून, हावड़ा, अमृतसर, पुरी की ओर से भदोही आने वाली ट्रेनों में दीपावली के बाद तक बर्थ नहीं मिल रहीं। यही हाल सात नवंबर के बाद की ट्रेनों का है, जिनमें वापसी के लिए बर्थ मिलना टेढ़ी खीर हो गया है। वाराणसी-एलटीटी (12166) में आठ दिसंबर, गोरखपुर-एलटीटी (15018) में 12 दिसंबर, वाराणसी-एलटीटी (11072) में एक नवंबर, हावड़ा-अमृतसर में (13005) में 13 दिसंबर, वाराणसी नई दिल्ली (14257) में 23 नवंबर, नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस (12876) में 13 दिसंबर से पहले बर्थ नहीं है। बाहर से भदोही आने वालों के लिए भी कुछ ट्रेनों में दीपावली के दिन बर्थ है, लेकिन उसके पहले टिकट नहीं मिल पा रहा है। रयां गांव के वीरेंद्र सिंह ने कहा कि तत्काल टिकट एकमात्र उपाय है, लेकिन टिकट मिल पाएगा या नहीं, इसको लेकर भी उहापोह बना हुआ है। इतना ही नहीं दूसरी परेशानी यह भी है कि तत्काल टिकट केवल दलालों के माध्यम से मिल पाता है, जो मुंहमांगी कीमत वसूलते हैं। जयपुर जाने के लिए सप्ताह में केवल एक ट्रेन मरुधर एक्सप्रेस (14865) है, जिसमें दिसंबर से पहले का टिकट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन