फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अंजली को प्रधानमंत्री और सोनी को शिक्षा मंत्री का मिला प्रभार

अंजली को प्रधानमंत्री और सोनी को शिक्षा मंत्री का मिला प्रभार

Thu, 20 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अंजली को प्रधानमंत्री और सोनी को शिक्षा मंत्री का मिला प्रभार
ज्ञानपुर। क्षेत्र के चितईपुर प्राथमिक विद्यायल में बुधवार को बाल संसद गठन हुआ। बच्चों को अलग-अलग पदों का प्रभार सौंपा गया। इसे लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। चितईपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रतिवर्ष एक साल के लिए बाल सांसद का निर्वाचन किया जाता है। इसके बाद चयनित बच्चों को अलग-अलग मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाता है। गत वर्षों की भांति इस बार भी एक सप्ताह पूर्व से विद्यालय में निर्वाचन कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही थी। इसमें चुनाव चिह्न आवंटन से लेकर मतदान आदि कार्य मंगलवार को पूरे हुए। बुधवार को मतगणना गणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषण की गई। इसमें अंजली को प्रधानमंत्री, कृष्णा को उप प्रधानमंत्री, रंजना पुस्तकालय मंत्री, सोनी शिक्षा मंत्री, नीरज एमडीएम मंत्री, अभिनव स्वास्थ्य एंव स्वच्छता मंत्री, सोनम को सांस्कृतिक मंत्री और राज को खेल मंत्री का प्रभार सौंपा गया। इससे इससे बच्चों में काफी उत्साह रहा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरविंद पाल, आनंद कुमार, अनु सिंह, सियाराम, माला सुधा, राजेश्वर, लोकमणि, लालचंद्र, मंगला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed