फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आत्म सुरक्षा के लिए आगे आएं महिलाएं

आत्म सुरक्षा के लिए आगे आएं महिलाएं

Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
आत्म सुरक्षा के लिए आगे आएं महिलाएं
ज्ञानपुर। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिले के कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसपी सचिंद्र पटेल समेत सभी सीओ और थानाध्यक्षों ने महिला सुरक्षा को लेकर कई बातें बताई और महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए आगे आने के लिए कहा। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाएं सुरक्षित रहें। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आधी आबादी को पुलिस का साथ देना होगा। कोई भी बात हो तो वह खुलकर शिकायत करें। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने सरकार के इस अभियान की सराहना की। सुरियावां संवाददाता के मुताबिक बीपीएमजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कहा कि शासन की मंशा है कि बहन-बेटियों की सुरक्षा हो, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाए। कहा कि यदि कोई घर में छेड़छाड़ या अपराध करता है तो माता-पिता को जानकारी दें, डरें नहीं। स्कूल में कोई परेशान करता है तो शक्ति परी और प्रधानाचार्य को अवगत कराएं। रास्ते में छेड़छाड़ की घटनाओं से बचने के लिए आत्मरक्षा के गुण सीखे। 1090 हेल्पलाइन को सूचित करें। यदि डरेंगी तो अपराधी पर अंकुश लगने में देर होगी। इस मौके पर एसओ सत्येंद्र यादव, विनय चौरसिया, प्रवीण, फरहीन, विजय वर्मा, रमेश कुमार, राजेश, टिल्लू, मनोज, बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। जंगीगंज संवाददाता के मुताबिक इलाके के मैलौना स्थित जयराजी देवी पब्लिक स्कूल में नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊंज थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ,गोपीगंज सुनील दत्त दुबे और एसआई सरोजमा सिंह ने नारी सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें बताईं। पुलिस ने कहा की बेटी- बेटा एक समान हैं। अब महिला अबला नहीं है। इस मौके पर पीपी श्रीवास्तव, कपिल मुनी तिवारी, आनंद पांडेय, प्रज्ञा यादव, योगेश सिंह, भानु सिंह, अजय कुमार मिश्रा आदि रहे। चौरी संवाददाता के अनुसार, नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गौरव गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीओ औराई पवन कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम कानून बनाए गए हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं उसका लाभ नहीं ले पा रहीं हैं। पुलिस का मकसद है कि महिलाएं सुरक्षित हों। इस मौके पर शशिकांत, प्रकाश दूबे, अजय दूबे, नरेंद्र गिरी आदि रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज में आयोजित गोष्ठी में एसओ औराई शेषधर पांडेय ने कहा कि आत्मरक्षार्थ हमला अपराध नहीं होता। आधी आबादी को अब लज्जा छोड़कर हिम्मत और साहस से काम लेना चाहिए। इस मौके पर पंकज रानी, रागिनी, सुनीता, घनश्याम पांडेय, बबिता दूबे, मधु आदि रहीं। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सूर्या बालिका इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी भदोही मनोज पांडेय ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जनार्दन दूबे, राजन दूबे, प्रमोद दूबे, हिमांशु उपाध्याय, पंकज, अनीता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed