{"_id":"59c5667d4f1c1be4738b6197","slug":"81506109053-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा पर डीएम ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा पर डीएम ने की बैठक
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधतंत्र के साथ बैठक की। बैठक में विद्यालयों के स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन कराने सहित विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा आगंतुक रजिस्टर मेनटेन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रधानाचार्यों, अभिभावको के अलावा गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
जिलाधिकारी ने ब्लू व्हेल मोबाइल गेम के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि इसमें विद्यालयों संचालकों शिक्षकों को सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने बताया कि यह गेम बेहद खतरनाक है इससे बच्चों को बचाएं। इस गेम से एक दो स्टेज में बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन दिखता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की निगरानी करने और रात्रि में बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालयों में बड़े अक्षरों में जिला और पुलिस प्रशासन का नंबर अंकित करें और ऐसी कोई परिस्थिति आने पर पुलिस की मदद लें। एसपी सचिंद्र पटेल ने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा गाइड लाइन से भी अवगत कराते हुए उन पर चर्चा की। कहा सभी विद्यालय अपने यहां कार्यरर्त समस्त स्टाफ की पुलिस वेरि फिकेशन कराएं। उनके पहचान पत्र रखें। कौन लोग विद्यालय आ जा रहे हैं इसकी भी निगरानी रखें। सुरक्षा गार्ड, बस चालकों के नाम पते के साथ मोबाइल नंबर भी रखें और रजिस्टर मेनटेन करें। कहा कि मानक से अधिक बच्चे वाहनों में न बैठाएं। शौचालयों और परिसर को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरें लगवाएं। अभिभावको से कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी भी है। बच्चे स्कूल कैसे आ जा रहे हैं इसकी जानकारी रखना आवश्यक है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की मदद जरूर लें। इस अवसर डीआईओएस एसएस वर्मा ने भी संबोधित किया। फादर जोसफ हर्षानंद, अभिषेक बरनवाल, पुनीत मेहरा, रेनुबाला सिंह, विभव श्रीवास्वत, वीरेंद्र सिंह, नीरज मिश्र, आरडी यादव, राम सिंह, विजय दूबे, स्मृता श्रीवास्तव, अमर दासन, निर्मला राय, जीएफ जेंस, नीलम सिंह, प्रेमशंकर मिश्र आदि रहे।