फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four brothers reunited after 14 years; devotees gazed on, unblinking.

Bhadohi News: 14 साल बाद मिले चारों भाई, अपलक निहारते रहे श्रद्धालु

Fri, 23 Oct 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Four brothers reunited after 14 years; devotees gazed on, unblinking.
भदोही नगर में भरत मिलाप मे चारो भाईयों के मिलते ही झूम उठे श्रद्धालू। संवाद - फोटो : 1
नगर पालिका तिराहे पर बृहस्पतिवार को शहर की प्राचीन भरत मिलाप की लीला हुई। लीला के दाैरान भगवान राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के मिलन का अद्भुत नजारा देखने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। चाैदह साल बाद चारों भाइयों के मिलन को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। चारों भाइयाें को श्रद्धालु अपलक निहारते रहे।
विज्ञापन

बीती रात रजपुरा चैराहे से भगवान श्रीराम का रथ निकला था। भरत मिलाप कमेटी के संरक्षक पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक जायसावल, अध्यक्ष विनीत बरनवाल, सतीश गांधी, गिरधारी जायसवाल, संजय जायसवाल, प्रदीप यादव आदि ने चारों भाईयों की आरती कर जुलूस को वहां से रवाना किया। गजिया ओवरब्रिज से होकर जुलूस नगर पालिका तिराहे पहुंचा था, जहां चारों भाइयों के मिलन के लिए मंच पहले से सजा हुआ था। हजारों श्रद्धालु भरत मिलाप के दर्शन को इंतजार कर रहे थे। यहां से शोभायात्रा मर्यादपट्टी, कटरा बाजार, गल्ला मंडी होते हुए अजिमुल्लाह चौराहे पहुंचा। रास्ते भर श्रद्धालु उन परजय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच पुष्पवर्षा करते रहे। आकर्षक लाग और विमान और आकर्षक सजावट से पूरा शहर जगमगा उठा। रात भर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

-------------------
फोटो: 17

भदोही के विक्की को सर्वश्रेष्ठ लाग-विमान का पुरस्कार
भरत मिलाप में नगर में बीती रात निकले आकर्षक लाग और विमान को बोल बम कांवरिया सेवा शिविर की ओर से सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में विमान भारत माता वाला लाग बनाने वाले भदोही नगर के विक्की गुप्ता को मिला। जिन्हें सिलाई मशीन दी गई। समिति के अध्यक्ष सभासद गिरधारी जायसवाल ने बताया कि द्वितीय पुरस्कार ज्ञानपुर के राजाराम विश्वकर्मा और तृतीय पुरस्कार साहसों (प्रयागराज) के सुनील को मिला। इसी प्रकार चौथे पुरस्कार ज्ञानपुर के राजाराम विश्वकर्मा को दिया गया। बताया कि कुल 26 लाग विमान निकाले गए थे। जिसमें से बाकी 22 को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन परिमल श्रीवास्तव ने किया। अशोक जायसवाल, संजय चौरसिया, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल, अरविंद मौर्य, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, नीरज गुप्ता, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed