फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2.85 lakh quintals of paddy will be procured in the district.

Bhadohi News: जिले में 2.85000 क्विंटल धान की होगी खरीद

Fri, 23 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
2.85 lakh quintals of paddy will be procured in the district.
जिले में 2. 85000 क्विंटल धान की खरीद होगी। शासन ने इसका लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। एक नवंबर से शुरू होने वाली खरीद के लिए कुल 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को कोई दिक्कत न हो इसलिए विभाग ने सभी प्रभारियों को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का निर्देश दिया है। जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में मुख्यत: धान की खेती होती है। गेहूं की बोआई जहां 50 हजार हेक्टेयर रकबे में की जाती है, वहीं 35 से 40 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। सरकार दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद करती है। धान की फसल तैयार करीब-करीब तैयार हो चुकी है। नोडल एवं एडीएम शुभांगी शुक्ला ने स्वीकृति पर विपणन के 15, पीसीएफ के 12 और भारतीय खाद्य निगम का एक समेत कुल 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि 28 क्रय केंद्र पर खरीद होगी। शासन से 2. 85000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सामान्य धान के लिए 2441 और ग्रेड ए धान के लिए 2461 रुपये समर्थन मूल्य तय किया है। किसान किसी भी साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, मोबाइल से पंजीकरण कर सकेंगे। अब तक 300 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed