फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expressed displeasure over the demolition of the roundabout.

Bhadohi News: गोलंबर तोड़े जाने पर नाराजगी जताई

Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the demolition of the roundabout.
गोपीगंज के बड़े चौराहे पर जेसीबी से तोड़ा जा रहा गोलंबर। संवाद - फोटो : 1
नगर की ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की तैयारियों के बीच बड़ा चौराहा पर एनएचएआई की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बनाया गया गोलंबर तोड़ दिया गया। मंच निर्माण के लिए तोड़े गए गोलंबर को लेकर यातायात पुलिस और बघेल परिवार के बीच नोकझोंक हुई। मामला बढ़ने पर मंच निर्माण का काम रोक दिया गया। इस बीच व्यापारियों ने भी गोलंबर तोड़े जाने को लेकर नाराजगी जताई। नगर के बड़ा चौराहा पर बीते कई साल से बघेल परिवार की ओर से भरत मिलाप का आयोजन किया जाता है। करीब दो साल पहले व्यापारियों की मांग पर यातायात व्यवस्था के संचालन को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी विशाल सिंह के निर्देश पर चौराहे पर कंक्रीट का स्थायी गोलंबर बनाया गया था। बृहस्पवितार की सुबह जब भरत मिलाप कमेटी पहुंची तो गोलंबर के कारण मंच निर्माण बगल में कराने लगी। इससे यातायात बाधित होने की आशंका लेकर यातायात व कमेटी के बीच हल्की नोकझोंक हुई। इस बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर एसपी से अवगत कराया। उन्होंने भरत मिलाप के मंच निर्माण और आयोजन के मद्देनजर दो दिनों के लिए गोलंबर हटवाने और आयोजन उपरांत गोलंबर को दोबारा बनवाने का भी अनुरोध किया। एसपी के निर्देश पर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने एनएचएआई की जेसीबी बुलवाकर मंच हटवाया। जिसके बाद मंच निर्माण का काम शुरू हुआ। मौके पर कौशलेंद्र सिंह बघेल, अश्वनी अग्रवाल, संजय गुप्ता, प्रदीप उमर, संतोष बघेल, सियाराम जायसवाल, चुल्ली गुरू, प्रभात जायसवाल, सुनील अग्रहरि आदि रहे।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन

बीते साल गोलंबर रहते हुए ही हुआ था भरत मिलाप
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बड़े चौराहे पर निर्मित गोलंबर को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तुड़वाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि नगर के बड़े चौराहे पर गोलंबर का निर्माण काफी प्रयासों के बाद जिला प्रशासन के सहयोग एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर कराया गया था। इसका उद्देश्य नगर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना था। बीते साल इसके रहले ही भरत मिलाप कार्यक्रम काफी कुशलता से सम्पन्न हुआ था। उन्होंने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
वर्जन
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आयोजन को देखते हुए गोलंबर तुड़वाया गया है। आयोजन समाप्त होते ही एक बार फिर से एनएचएआई की ओर से गोलंबर का निर्माण कराया दिया जाएगा। - सच्चिदानंद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, गोपीगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed