फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दबाव से ठप हो गया जियो वेबसाइट

दबाव से ठप हो गया जियो वेबसाइट

Fri, 25 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
दबाव से ठप हो गया जियो वेबसाइट
भदोही।
विज्ञापन

जियो के 15 सौ रुपये वाले फीचर फोन की बुकिंग के लिए गुरुवार को रिटेलर्स और जियो कार्यालय पर मोबाइल बुक कराने की होड़ मच गई। सायं 5.30 बजे से बुकिंग शुरू होनी थी और जगह-जगह लोग 5 बजे से ही पहुंचने लगे थे। बहुत से लोगों ने आन लाइन बुकिंग करने का प्रयास किया लेकिन जियो साइट पर दबाव इतना बढ़ गया कि बुकिंग नहीं हो सकी। रिटेलर्स का कहना है कि लोग धीरज रखे जियो अपना वादा पूरा करेगा।

गत वर्ष जियो की सेवाएं लांच होने के बाद गुरुवार को जियो ने अपने 4 जी फीचर फोन लांच कर ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ की। मात्र 15 सौ रुपये में मिलने वाले इस फोन की कीमत जियो ने तीन साल बाद लौटाने का वादा क्या कर दिया लोग बुकिंग के लिए टूट पड़े। रिटेलर्स के अलावा जियो कार्यालय में लोगों की भीड़ तो दिखी ही घर बैठे लोगों ने आनलाइन बुकिंग भी करने का प्रयास किया लेकिन पहले ही दिन बेवसाइट पर ट्रैफिक इस कदर बढ़ गया कि लोगों को मायूसी हाथ लगी। घर बैठे बुकिंग का प्रयास करने वाले बाजार सलाबत खां के महताब आलम अंसारी ने कहा कि घंटो बैठकर बुकिंग का प्रयास किया लेकिन भुगतान तक पहुंच कर खामी आ जा रही थी। अजिमुल्ला चौराहे स्थित जियो रिटेलर, नीरज जायसवाल ने बताया कि रिटेलर्स को जियो द्वारा उपलब्ध कराए गए साफ्टवेयर के माध्यम से बुकिंग करना था इसलिए दिक्कत नहीं हुई। बताया तीन घंटे में उन्होंने 80 बुकिंग किए। आधार कार्ड की कापी के साथ प्रति बुकिंग सौ रुपये लिए गए। बाकी भुगतान सेट मिलने पर करना होगा। भारी संख्या में लोगों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed