फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बारिश से कच्चा मकान गिरा, वृद्धा की मौत

बारिश से कच्चा मकान गिरा, वृद्धा की मौत

Wed, 12 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बारिश से कच्चा मकान गिरा, वृद्धा की मौत
ज्ञानपुर (भदोही)। सोमवार देर रात से शुरू लगातार बारिश ने जिले में भारी नुकसान पहुंचाया। दर्जनों कच्चे मकान धराशायी हो गए और कई पक्के मकानों के छज्जे टूटकर गिर गए। दुर्गागंज थानाक्षेत्र के रामनगर गांव में मकान गिरने से उसमें दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि विभिन्न इलाकों में छप्पर, मड़हे आदि गिरते रहे।
विज्ञापन

16 घंटे से लगातार जारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। रिमझिम बरसात का पानी कच्चे मकानों की दीवारों में रिसकर उनके लिए खतरे का सबब बन गया है। ज्ञानपुर क्षेत्र के भिड़िउरा गांव निवासी प्रमोद दुबे का कच्चा मकान लगातार बारिश से धराशायी हो गया। इससे हजारों का नुकसान हो गया। दुर्गागंज संवाददाता के मुताबिक, मंगलवार को सुबह सात बजे रामनगर गांव गांव निवासी सुखीराम का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इसमें दबकर जगवंती देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। घर गिरने से राशन के अलावा कपड़े, बरतन, सामान आदि भी नष्ट हो गए। घरवालों के मुताबिक घटना के वक्त वृद्धा दीवार से सटकर मंजन कर रही थी। इसी बीच दीवार गिर गई। घरवालों ने दौड़कर उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर भदोही एसडीएम के साथ सीओ और एसओ भी पहुंचे। बताया जाता है कि मृतका गरीब विधवा थी। उसके दो बेटे मुन्नू और बबलू हैं।
विज्ञापन

घोसिया संवाददाता के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के सेउर गांव में लगातार बारिश से भगौती सिंह का कच्चा मकान गिर गया। बताते हैं कि मकान का एक कमरा पूरी तरह गिर गया और दो कमरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। मकान में सोईं भगौती सिंह की दो नातिनें काजल और अर्चिता भी मामूली रूप से घायल हो गईं। समीप के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। भुक्तभोगी के मुताबिक, मकान गिरने से टीवी, कपड़े, बर्तन आदि सामान भी नष्ट हो गए। औराई संवाददाता के मुताबिक, दवनपुर गांव निवासी राजेश श्रीवास्तव के पक्के मकान का बारजा लगातार बारिश से गिर गया। इसी गांव के कृष्णानंद दुबे और चुलबुल पाल के कच्चे मकान गिर गए। घरवाले मलबे के बीच फंसकर चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांववालों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला। गांव वालों का कहना है कि लगातार बारिश से कच्चे मकानों के आसपास जमा हो रहा पानी मकानों के लिए खतरा बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगीगंज संवाददाता के अनुसार कोइरौना थानाक्षेत्र के चंदापुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से जटाशंकर कानोजिया की दो पुत्रियां रागिनी 16 और पिंकी 12 गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें डीघ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुरियावां संवाददाता के मुताबिक, नगर के वार्ड नौ नेहरू नगर निवासी अनिल जायसवाल का पक्का पुराना रिहायसी मकान मंगलवार को दोपहर में बारिश से धराशायी हो गया। परिवार के लोग जान बचाकर बाहर निकल गए। कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घर में रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। मोढ़ संवाददाता के अनुसार महुआपुर गांव में सुरेंद्र गौतम का कच्चा मकान गिर गया। इसमें अनाज, भूसा, बिस्तर आदि नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed