फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   806 candidates including former district panchayat president nomination

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 806 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Sat, 10 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 10 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
806 candidates including former district panchayat president nomination
डीघ और अभोली ब्लाक के आठ वार्डों के लिए जिला पंचायत के 108 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि डीघ ब्लाक में बीडीसी के 394 और अभोली ब्लाक में 304 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

 इसके पूर्व समर्थकों संग जुलूस लेकर मुख्यालय तक पहुंचे प्रत्याशियों ने नारेबाजी की।

पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए नामांकन के दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर लग्जरी वाहनों की कतार लग गई। सुबह 10 बजे के बाद प्रत्याशियों का नामांकन कक्ष में प्रवेश शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन

 पहले दिन डीघ और अभोली ब्लाक में जिला पंचायत के आठ वार्डों के लिए 108 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें वार्ड 21 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा, वार्ड 18 से राहुल दूबे, वार्ड 20 से मंजू देवी, वार्ड 17 से काजल ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 11 से अकबर अली और सोगरा बेगम ने पर्चा भरा। आरओ वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन का नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अभोली ब्लाक में बीडीसी के लिए 304 और डीघ ब्लाक से 394 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed