{"_id":"62c870a59c18417cf20d1571","slug":"79-bed-ayurveda-hospital-to-be-built-with-seven-crores-bhadohi-news-vns66300132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ से बनेगा 79 बेड का आयुर्वेद अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ से बनेगा 79 बेड का आयुर्वेद अस्पताल
विज्ञापन
जिले में सात करोड़ रुपये से 79 बेड का आयुर्वेद अस्पताल बनेगा। जोरई, जेठूपुर और लक्ष्मणपट्टी में जमीन का सीमांकन होने के बाद प्रस्ताव बनाया गया है। अभी तक लक्ष्मणपट्टी का अस्पताल पंचायत भवन, घोसिया और ज्ञानपुर के अस्पताल किराए के भवन में चल रहे हैं।
ज्ञानपुर के जोरई में 50, औराई के जेठूपुर में 25 तो लक्ष्मणपट्टी में चार बेड का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव है। 50 बेड के अस्पताल पर 3.60 करोड़, 25 बेड के अस्पताल पर 1.80 करोड़ और चार बेड वाले अस्पताल पर 30 लाख खर्च होंगे।
1994 में जिले का सृजन होने पर अन्य विभाग कार्यरत हो गए लेकिन क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी अभी तक वाराणसी जिले में तैनात होकर भदोही के 26 आयुर्वेद अस्पतालों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्रीय अधिकारी पर दो अन्य जिले वाराणसी, चंदौली का भी प्रभार होने से निगरानी औपचारिकता तक सीमित रह जाती है। जिले में 10 आयुर्वेद अस्पताल चिकित्सक और तीन अस्पताल फार्मासिस्ट विहीन हैं। 16 अस्पतालों पर चिकित्सक समेत वार्ड ब्वाय, वृत्त पद के कर्मचारी मरीजों का इलाज करते हैं। वैश्विक महामारी में आयुर्वेद की बढ़ती उपयोगिता पर निदेशालय ने औपचारिकता तक सिमट चुके आयुर्वेद अस्पतालों की सुधि लेना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. भावना द्विवेदी ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में बनने वाले 79 बेड वाले आयुर्वेद अस्पताल पर करीब सात करोड़ खर्च आएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम कराया जाएगा।