{"_id":"579920504f1c1b394f21e543","slug":"77-students-got-counseling-took-289-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 छात्रों ने कराई काउंसलिंग, 289 ले चुके हैं प्रवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 छात्रों ने कराई काउंसलिंग, 289 ले चुके हैं प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 28 Jul 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीनरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को स्नातक प्रथम वर्ष में 77 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई। मूल प्रमाण पत्र की जांच के बाद छात्रों ने फीस जमाकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की। केएनपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में अब तक 289 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। मंगलवार को कैयरमऊ घटना को लेकर शोकसभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया था। इससे अब तक कॉलेज में तीन दिन ही प्रवेश हो सका।
केएनपीजी कॉलेज में दो हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए चार हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। मेरिट से प्रवेश होने से छात्रों को बेसब्री मेरिट का इंतजार है। वैसे इस बार सीटों के मुकाबले प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की तादाद कम है। इससे कॉलेज में बेहद शांतिपूर्वक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। तीन दिन में 289 छात्रों ने प्रवेश लिया है। हालांकि इसमें पहले दिन 141 छात्रों ने प्रवेश लिया था। कॉलेज में अभी सामान्य सीटों पर प्रवेश हो रहा है। इसके बाद सामान्य सीट खाली रहने पर इस वर्ग के वंचित आवेदकों को मौका मिलेगा। वहीं एक दो-दिन बाद आरक्षित वर्ग की मेरिट जारी होने की संभावना है। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि 23 जुलाई से लेकर अब तक कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के तीनों संकायों में 289 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। इसमें बुधवार को कुल 77 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई। उन्होंने बताया कि मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।